खनिज विभाग पर लगा बड़ा आरोप, राजस्व नुकसान का गढ़ बना खनिज विभाग.. राज्यपाल मुख्यमंत्री व कलेक्टर से हुई शिकायत
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग के प्रदेश मीडिया प्रभारी अफरोज ख्वाजा ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री व कलेक्टर महोदय से की खनिज विभाग की शिकायत
AINS NEWS….रायपुर,अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग के प्रदेश मीडिया प्रभारी अफरोज ख्वाजा ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री व कलेक्टर महोदय से शिकायत की, शिकायत मे लिखा गया है की खनिज विभाग में परिवहन में लगी गाड़ियाँ 10 घन मीटर की रायल्टी में लगभग 20 से 25 घन मीटर माल परिवहन कर रही है, जिससे शासन को जमकर राजस्व का नुकसान हो रहा है, साथ ही मुरूम, मिट्टी परिवहन के नाम पर रायल्टी जारी करा जमकर अवैध उत्खनन किया जा रहा है।


खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन व परिवहन करते हुये पकड़ी गई गाड़ियां जो कि भार क्षमता से अधिक होने के उपरन्त उक्त गाड़ी को नियमानुसार खनिज विभाग की कार्यवाही उपरांत परिवहन विभाग को सौपी जानी चाहिये, जिसे खनिज विभाग द्वारा परिवहन विभाग को नहीं दिया जाता। जिसके कारण अवैध उत्खनन व परिवहन को बढ़ावा मिल रहा है उक्त सभी कार्यों से छत्तीसगढ़ के राजस्व को चुना लग रहा है




