नौनिहालों की शिक्षा व्यवस्था में अनियमितता एवं भ्रष्टाचार – कृष्णकुमार ध्रुव , पूर्व विधायक
जन हित में हुए इन सभी कार्यों की सूक्ष्म एवं उच्च स्तरीय जांच आवश्यक है
के.शशिधरण केसकाल

AINS NEWS….जिला कोंडागांव के फरसगांव विकास खण्ड में इन दिनों 73 विद्यालयों का मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के अंतर्गत जीर्णोद्धार किया जा रहा है, जिसमेें जनभागीदारी की आड़ में व्यापक भ्रष्टाचाऱ किया जा रहा है , वास्तव में उक्त कार्य को करवाने के लिए शासक वर्ग के एक बड़े नेता का नाम लिया जा रहा है, पर यह पूर्णतया गलत है, सूत्र बताते है कि उक्त कार्य को फरसगांव के खण्ड समन्वयक द्वारा व्यक्तिगत रूप से करवाया जा रहा है, रिपेयरिंग कार्य में वाटर प्रूफ के नाम पर लेंटर में लीपापोती की गई है। इसकी उच्च स्तरीय जांच की आवश्यकता है ।
वित्तीय वर्ष 2018-19 से अब तक जिला परियोजना समन्वयक कार्यालय अंतर्गत विकलांग बच्चों के शौचालय निर्माण हेतु फरसगांव विकास खण्ड में कुल 57 शौचालय विद्यालयों हेतु स्वीकृत किया , इस कार्य में गुणवत्ता की कमी है। कई स्थानों पर शौचालय में टेंक का निर्माण ही नहीं किया गया ।
फरसगांव विकास खण्ड में संचालित होने वाले कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में जीर्णोंद्धार के लिए वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 में लगभग 15 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई । कार्य न के बराबर हुआ और राशि का व्यय दर्शा दिया गया ।
फरसगांव विकास खण्ड में वर्ष 2019-20 में लगभग 18 लाख का फर्नाचर क्रय किया गया । इसकी लागत एवं गुणवत्ता की जांच किया जाना चाहिए ।
फरसगांव विकास खण्ड में वर्ष 2018-19 में विद्यालयों में स्थित बोर में पम्प डाला गया जो कि आधा अश्व शक्ति का है किन्तु एक अश्व शक्ति का बताया गया ।
इसी प्रकार कई विद्यालयों में अहाता निर्माण , अतिरिक्त कक्ष का निर्माण का कार्य किया गया । पेंटिंग के नाम पर 25 हजार प्रति विद्यालय राशि प्रदान की गई । वास्तविक अधिकतम व्यय 10 हजार है ।
कई विद्यालयों में जार्णोंद्धार के नाम पर 25 हजार की राशि प्रदान की गई इसका उपयोग नही किया गया ।
फरसगांव विकास खण्ड कोरोना काल में हुए सूखा राशन वितरण में हुए भ्रष्टाचार से अछूता नही रहा ।
जन हित में हुए इन सभी कार्यों की सूक्ष्म एवं उच्च स्तरीय जांच आवश्यक है । उपरोक्त आरोप श्री कृष्ण कुमार ध्रुव , पूर्व विधायक केसकाल ने लगाया है




