छत्तीसगढ़
जिला कांकेर के पखांजूर निवासी कमलेश हलदार को जंगली हाथी ने कुचलकर मार डाला, मिली 25,000/ की आर्थिक सहायता
जल्द से जल्द शासन की ओर से 6 लाख रूपयो की और आर्थिक सहायता दिलाई जायेगी

के. शशिधरण…कांकेर
AINS NEWS…जिला कांकेर के पखांजूर पी बी नंबर 22 निवासी युवक कमलेश हलदार पिता कार्तिक हलदार उम्र 27 वर्ष 07.07.2023 की दोपहर करीब 5 बजे मजदूरी कर वापस घर लौटते समय गांव में जंगली हाथी घुसकर नुकसान पहुंचाने की जानकारी के अनुसार युवक हाथी के करीब जाकर मोबाइल पर हाथी की वीडियो बनाते वक्त हाथी आक्रोशमें आ गया और युवक को पकड़कर कुचलकर मार डाला, मृतक यूवक शादीशुदा है, कांकेर वन वृत के भानुप्रतापुर पश्चिम फॉरेस्ट डिवीजन के डीएफओ श्री शशिगनानंद ने जानकारी दी कि टीम को लेकर पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारजन को तत्काल 25,000/ की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई व जल्द से जल्द शासन की ओर से 6 लाख रूपयो की और आर्थिक सहायता दिलाई जायेगी






