पलायन अब गंभीर समस्या बनी, ग्राम पंचायत के पलायन रजिस्टर में जानकारी ही दर्ज नहीं – पूर्व विधायक कृष्ण कुमार ध्रुव
गांव से बाहर काम करने लोग पलायन करते हैं तो वे इसकी जानकारी ना ही पंचायत को देते हैं और ना ही अपने परिवार वालों को

AINS NEWS….बस्तर में होने वाला पलायन अब गंभीर समस्या बनती जा रही है, शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों सहित पंचायत के पदाधिकारियों को इस पर रोकथाम लगाने गंभीरता से विचार विमर्श करना चाहिए, यह बातें केशकाल के पूर्व विधायक कृष्ण कुमार ध्रुव ने एक बयान में कहीं, ध्रुव ने जिला और पुलिस प्रशासन से कहा कि पहल करके गांव के अंतिम छोर तक सेवारत सेवकों को सतर्क कर सक्रिय करना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न ना हो, पूर्व विधायक के अनुसार पलायन पैसा कमाने की लालच में और परिवार जन के बंधन से मुक्त होकर बाहर जाकर आजादी भरी जिंदगी और अपना शौक पूरा करने के चक्कर में किया जाता है, बाहर जाने वालों के साथ अवांछनीय और अप्रिय वारदात होने की जानकारी भी आती है, ध्रुव ने कहा कि जब गांव से बाहर काम करने लोग पलायन करते हैं तो वे इसकी जानकारी ना ही पंचायत को देते हैं और ना ही अपने परिवार वालों को देते हैं, जिसके कारण ग्राम पंचायत के पलायन रजिस्टर में जानकारी ही दर्ज नहीं होती





