छत्तीसगढ़

रायपुर ग्रामीण विधानसभा के एक एक परिवार से व्यक्तिगत जुड़ा हूं – पंकज शर्मा

पार्टी मुझ पर विश्वास जताते हुए मुझे मौका देती है तो मैं पार्टी को जीत दिलाने के लिए दिन रात एक कर दूंगा

AINS NEWS…ग्रामीण विधानसभा के विधायक सत्यनारायण शर्मा के पुत्र पंकज शर्मा ने आज ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने के लिए अपनी दावेदारी रखते हुए आवेदन जमा किया। इस दौरान पंकज शर्मा के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता साथ रहे, उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष को अपना आवेदन सौंप दिया, आवेदन सौंपने के बाद पंकज शर्मा ने कहा कि वे ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की जनता के एक-एक परिवार के सदस्यों से व्यक्तिगत रूप से जुड़े हैं और इस क्षेत्र में पिछले 15 सालों से सक्रिय हैं। टिकट मिलने को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने अपना आवेदन जमा कर दिया है अब पार्टी मुझ पर विश्वास जताते हुए मुझे मौका देती है तो मैं पार्टी को जीत दिलाने के लिए दिन रात एक कर दूंगा।

Related Articles

Back to top button