मनोरंजन

Worldwide बॉक्स ऑफिस पर चल रहा है तारा सिंह का हथोड़ा, 500 करोड़ से बस इतना दूर है Gadar 2

जैसे-जैसे दिन बीतते गए फैंस के बीच सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर 2 का क्रेज बढ़ता गया

AINS NEWS…. गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर परचम लहरा रही है। यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तो अच्छा बिजनेस कर ही रही है, लेकिन दुनिया भर में भी इस फिल्म की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है।

इस फिल्म के साथ तारा सिंह के रूप में सनी देओल 22 साल बाद दर्शकों के बीच लौट रहे हैं। ‘गदर 2’ 11 अगस्त को अक्षय कुमार की ओह माय गॉड 2 से टकराने के लिए सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ‘रॉकी और रानी…’ समेत कई फिल्मों की रफ्तार धीमी कर दी है। दुनियाभर में इसका कलेक्शन 500 करोड़ के बेहद करीब पहुंच गया है। बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 की शुरुआत काफी अच्छी रही। फिल्म ने वीकेंड पर ही वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। हालांकि, शुरुआत में वर्ल्डवाइड फिल्म की रफ्तार इतनी तेज नहीं थी, लेकिन जैसे-जैसे दिन बीतते गए फैंस के बीच सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर 2 का क्रेज बढ़ता गया।

अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं। वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 11 दिनों में करीब 487 करोड़ की कमाई कर ली है और आज ही यह फिल्म वर्ल्डवाइड 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। गदर 2′ की वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो यह फिल्म अब तक कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है। हाल ही में वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में बाजी मारने वाली सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर ये फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी है, जिसका कलेक्शन वर्ल्डवाइड 300 करोड़ तक पहुंच गया है।

इसके अलावा एक्शन ड्रामा फिल्म गदर 2 ने दुनिया भर में कमाई के मामले में आदिपुरुष से लेकर भोला, शहजादा और सेल्फी जैसी फिल्मों को भी पछाड़ दिया हैआपको बता दें कि गदर 2 में सकीना और तारा के किरदारों का स्क्रीन स्पेस बहुत कम था, लेकिन इसके बावजूद वे अपनी स्क्रीन प्रेजेंस से फैंस का प्यार पाने में कामयाब रहीं। इस फिल्म में उनके अलावा उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर नजर आये थे।

Related Articles

Back to top button