महापौर को बचाने पूरी कांग्रेस लामबद्ध ,अविश्वास प्रस्ताव पर अपना पक्ष रखने की बजाए, कायरतापूर्ण भागने का किया निर्णय- संजय पाण्डेय

जगदलपुर (AINS): कलेक्ट्रेट के प्रेरणा कक्ष मे मंगलवार को महापौर के विरुद्ध भाजपा पार्षद दल के अविश्वास प्रस्ताव पर सम्मेलन बुलाया गया था ।भाजपा पार्षद आज दोपहर 12.30 बजे से ही अपने कार्यालय में उपस्थित थे । लगभग 2.40 बजे भाजपा पार्षद अपने नेता किरण देव सिंह, नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय,सुरेश गुप्ता, संतोष बघेल,वेद प्रकाश पांडे के नेतृत्व में पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुये ।

कलेक्ट्रेट के प्रेरणा कक्ष में ठीक तीन बजे सम्मेलन आहूत हुआ। परंतु वहां केवल भाजपा दल सम्मेलन में उपस्थित हुआ था।महापौर सफीरा साहू, अध्यक्ष कवितासाहू और न ही उनका कोई भी पार्षद उपस्थित हुआ।
प्रेरणा कक्ष में नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कलेक्टर को पत्र देकर निवेदन किया कि निगम का कोई भी सम्मेलन बिना महापौर,बिना अध्यक्ष,बिना सत्ता पक्ष के पार्षदों के संभव नहीं है । पांडे ने कलेक्टर से कहा यह भी हो सकता है की इन नेताओं को वोट डालने से रोका गया हो। इसलिए आज का सम्मेलन स्थगित कर इसे अगले तिथि में तय किया जावे । कलेक्टर महोदय ने एक एक्ट का हवाला देकर नेता प्रतिपक्ष के निवेदन को ख़ारिज कर दिया। उन्होंने कहा आपके पत्र का जवाब लिखित रूप से दिया जाएगा।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महापौर किरण देव ने कहा है कि अब यह सत्तापक्ष की घबराहट और उनका अहंकार है कि वह बिना किसी सूचना के ग़ायब हो गए हैं। विपक्ष के प्रश्नों का जवाब देने की बजाए महापौर और उनके साथियों के अनुपस्थित रहने से स्पष्ट है कि महापौर के पास विपक्ष के आरोपों का कोई जवाब नहीं है !
नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा कि अपनी निश्चित हार जानकर कांग्रेस ने मैदान में लड़ने की बजाए पलायन करना ही उचित समझा । भाजपा पार्षदों के साथ दोयज दर्जे का व्यवहार,सफ़ाई,पेयजल, स्वास्थ्य, निर्माण कार्य आदि विषयों पर हमने महापौर के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव लाया था । यदि महापौर के पास कोई जवाब होता तो फ़्लोर टेस्ट में सम्मिलित हो कर उन्हें अपना पक्ष रखना चाहिए था। इसका भी जवाब महापौर को देना चाहिए की एक दिन पहले तक अपने पार्षदों की एकता पर दंभ भरने वाली कांग्रेस को किन कारणों से 300 किलोमीटर दूर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास राजधानी रायपुर में शरण लेना पड़ा।
शहर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि यह स्पष्ट है कि कांग्रेस अपनी भ्रष्टाचारी महापौर सफ़ीरा साहू को बचाने के लिए ठीक उसी प्रकार से लगी है,जिस प्रकार से एक साल पहले प्रधानमंत्री आवास के नाम पर पच्चीस,25 हज़ार रुपया गरीबों से वसूले गए पार्षद को बचाने में पूरी तरह खड़ी थीं। ठीक उसी प्रकार से आज कांग्रेस संगठन नगर के विधायक रैखचंद जैन,सांसद दीपक बैस ,जिलाध्यक्ष,प्रदेश अध्यक्ष,समूची कांग्रेस भ्रष्टाचारी सफीरा साहू को बचाने लगी है । इस अवसर पर भाजपा के सभी 19 पार्षद एवं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।



