छत्तीसगढ़
नीलकंठ टेकाम का भाजपा में आना स्वागत योग्य, मगर पार्टी को मजबूत बनाने के बाद चुनाव मैदान में उतरना उचित – सुरेंद्र मरकाम
नीलकंठ टेकाम को पहले पार्टी के लिए कार्य करना चाहिए बाद में चुनाव में दावेदारी करनी चाहिए

AINS NEWS…कोंडागांव जिले के भाजपा नेता सुरेंद्र मरकाम ने कहा कि नीलकंठ टेकाम के भाजपा में आ जाने से हमें खुशी है लेकिन उन्हें पार्टी में जुड़कर पहले कार्य करना था बाद में चुनाव मैदान में उतरना था, यह बातें भाजपा नेता सुरेंद्र मरकाम ने पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद नेताम के साथ संयुक्त रूप से कहीं, उन्होंने कहा कि मैं अपने दादा स्वर्गीय सुखराम मरकाम के मार्गदर्शन में पार्टी के लिए निष्पक्ष रूप से काम करता आ रहा हूं, उन्होंने कहा कि नीलकंठ के काम में जिन हजारों कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल कराने की बात कही वह पहले से ही भाजपा के कार्यकर्ता हैं और नीलकंठ टेकाम को पहले पार्टी के लिए कार्य करना चाहिए बाद में चुनाव में दावेदारी करनी चाहिए






