
(AINS): घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट 200 रुपये कम करके मोदी सरकार ने भले ही करोड़ों उपभोक्ताओं को राहत दी है, लेकिन सात साल पहले की तुलना में अभी भी 436.50 रुपये महंगा है। जबकि नरेंद्र मोदी को पीएम बनने से पहले की तुलना में करीब 25 रुपये सस्ता है।

गौरतलब है 1 मई 2014 को 14 किलो वाला बिना सब्सिडी का एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 928.50 रुपये का था। आज की डेट में 903 रुपये का है।
7 साल पहले एक सितंबर 2016 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 466.50 रुपये थी। आज यह 903 रुपये को मिल रही है। जाहिर है आंकड़ों के लिहाज से यह 436.50 रुपये महंगा मिल रहा है। अगर इस बीच लोगों की बढ़ी हुई इनकम और एलपीजी सप्लाई की सहूलियत से तुलना करें तो यह कुछ भी नहीं है।




