छत्तीसगढ़राजनीति

छत्तीसगढ़ में भी आम आदमी पार्टी की गारंटी को लेकर जनता में भारी उत्साह, लोग अब बदलाव चाहते है – संतराम सलाम

आम आदमी पार्टी को लोग अब बड़ी उम्मीद के साथ देख रहे है और ग्राम बैठक में बड़े ध्यान से भी लोग सुन रहे है

AINS NEWS Antagarh राजेश कुमार…. दिल्ली,पंजाब की तरह शानदार सरकारी स्कूल,अस्पताल,फ्री बिजली की हवा अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भी चलने लगी है।आम आदमी पार्टी गाँव-गाँव में ग्राम बैठक कर लोगो से आप की विचारों को लेकर कर रहे है चर्चा, जहा लोगो का मिल रहा है भरपूर समर्थन। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी ज़ब से छत्तीसगढ़ के लिए गारंटी की घोषणा किये है तब से जनता में एक अलग उत्साह देखने को मिल रहा है।
दिल्ली और पंजाब में जो कम समय में अभूतपूर्व काम हुए है वो छत्तीसगढ़ की जनता तक भी पहुंची है इसलिय यहां की जनता भी केजरीवाल जी की गारंटी से बेहद उम्मीद लगाए इंतजार में है।
वही केजरीवाल की गारंटी को लेकर कार्यकर्ता भी लोगो तक पहुंचाने कोई कसर नहीं छोड़ रहे है।अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंदर कार्यकर्ताओं में गारंटी कार्ड को लेकर भारी उम्मीद है जो अलग अलग गावों में लगातार ग्राम बैठक कर लोगो को आप की विचारों को बता रहे है।
आम आदमी पार्टी के नेता व पूर्व में रहे प्रत्याशी संतराम सलाम इस ग्राम बैठक अभियान को तेजी से अपने कार्यकर्ताओं के साथ गाँव गाँव में कर रहे है।


संतराम सलाम ने बताया कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अलग अलग टीम बना कर विधानसभा क्षेत्र के अंदर ग्राम बैठक अभियान को आगे बड़ा रहे है और लोगो से खुलकर बात कर रहे है। वही बताया कि इस बार दिल्ली और पंजाब कि जो आम आदमी पार्टी ने कम समय में जो शानदार काम स्कूल,अस्पताल, रोजगार, महिलाओं का सम्मान सहित अनगिनत फ्री बिजली जैसे सुविधाओं कि हवा भी यहां लोगो तक पहुँच चुकी है। जो जनता अब खुलकर कह रही है ज़ब दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी ने कम समय में आम लोगो के लिए अच्छा काम कर चुकी है वही छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस क्यों नहीं कर पाई।
आम आदमी पार्टी को लोग अब बड़ी उम्मीद के साथ देख रहे है और ग्राम बैठक में बड़े ध्यान से भी लोग सुन रहे है। जनता अब खुद बदलाव चाहती है।
सलाम ने आगे बताया कि केजरीवाल कि गारंटी से लोगो में उम्मीद और उत्साह है।
आप के कार्यकर्ता पुरे क्षेत्र में घर घर गारंटी कार्ड पहुंचा रहे है, जो आज कोलर,तालाबेड़ा,ताड़ोकी सेक्टर के कई गावों में ग्राम बैठक कर लोगो से सार्थक चर्चा कि गईं जिसमें गायता,पटेल ग्रामीण सहित आप के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button