परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शाही शादी की तैयारी शुरू, ये है कार्यक्रम

इसी महीने की 23 तारीख को उदयपुर एक और शाही शादी का गवाह बनने जा रहा है. इसमें बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघन चड्ढा की शादी होने वाली है. जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर है.

इसी बीच वेडिंग कार्ड भी वायरल हो रहा है.
उदयपुर. देश-दुनिया में अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर नीली झीलों का शहर उदयपुर एक और शाही वेडिंग का गवाह बनने जा रहा है. आप सांसद राघव चड्ढा व अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी है. इसी सितंबर माह के आखिरी सप्ताह में वे परिणय सूत्र में बंधने वाले हैं. यह हाई प्रोफाइल शादी उदयपुर के दो खूबसूरत होटल में होगी. वहीं राघव और परिणीति की शादी का कार्ड भी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें शादी से जुड़ी हुई जानकारियां सामने आई हैं. हालांकि अभी तक शादी को लेकर अभी तक कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है.
उदयपुर के इसी होटल में होगी राघव व परिणीति की शाही शादीराघव और परिणीति की शादी लेक सिटी में : आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी को लेकर हर रोज नई जानकारी सामने आ रही है. परिणीति-राघव शादी का कार्ड इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें चड्ढा परिवार की ओर से शादी के बाद 30 सितंबर को चंडीगढ की ‘ताज चंडीगढ़’ में मेहमानों को लंच देने का जानकारी है. परिणीति-राघव पंजाबी रीति-रिवाज से शादी करेंगे. आगामी 23 व 24 सितम्बर को हल्दी-मेहंदी व वैवाहिक आयोजन उदयपुर की होटल द लीला पैलेस व उदय विलास में होने वाले हैं. इसके अलावा शादी में आने वाले मेहमानों के लिए अन्य पांच सितारा होटलों भी बुकिंग की गई है. उदयपुर में होने वाली इस शादी के लिए करीब 200 से ज्यादा मेहमानों के शामिल होने की संभावना है.
उदयपुर के इसी होटल में होगी राघव व परिणीति की शादीअब तक यह जानकारी आए सामने : राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी 23 और 24 सितंबर को उदयपुर में होने जा रही है. जानकारी के अनुसार 23 सिंतबर को परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी होगी. वहीं 24 सितंबर को दोपहर 1 बजे ताज लेक पैलेस में राघव चड्ढा की सेहराबंदी होगी. इसके बाद लीला पैलेस से राघव चड्ढा घोड़ी पर सवार होकर बारात के लिए निकलेंगे. वहीं लीला पैलेस में जयमाला का आयोजन किया जाएगा. शाम 4 बजे फेरे होंगे और फिर साढ़े 6 बजे परिणीति चोपड़ा की विदाई होगी. 24 सितंबर की रात को ही साढ़े 8 बजे कोर्टयार्ड में एक रिसेप्शन रखा गया है. उसके बाद 30 सितंबर को चंडीगढ़ के होटल ताज में भी एक और रिसेप्शन रखा गया है. शादी के पहले दिन 23 सितंबर को मेहंदी की रस्म का थीम, हल्दी का थीम और महिला संगीत के आयोजन को लेकर भी विशेष प्रबंधन किए जा रहे हैं.
इसी होटल में होगी राघव व परिणीति की शादीदेश-दुनिया के कई दिग्गज लोग होंगे शामिल : इस हाई प्रोफाइल शादी में शामिल होने के लिए 200 से ज्यादा लोगों को न्यौता दिया गया है. जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आम आदमी पार्टी के बड़े नेता, बाॅलीवुड, हाॅलीवुड व राजनीति से जुड़ी बड़ी बड़ी हस्तियां शामिल होंगी. वहीं प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस भी शादी में शिरकत करेंगे.
यहां होगी परिणीति व राघव की जयमाला सेरेमनीउदयपुर के इन फाइव स्टार होटल में होगी शादी : उदयपुर की खूबसूरत झील पिछोला के तट पर स्थित लीला पैलेस जहां राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी होगी. ईटीवी भारत आपके लिए इस खूबसूरत होटल की फोटो लेकर आया है. यहां परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी होगी. होटल लीला में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की तैयारियां जोरों से चल रही है. शादी की रस्में लीला पैलेस होटल में आयोजित होंगी. उसी को लेकर होटल लीला मे विशेष तैयारी मे जुट गया है. उदयविलास होटल, लेक पैलेस, जग मन्दिर आदि में भी विशेष व्यवस्था की गई है.
उदयपुर की लीला पैलेस महलनुमा : उदयपुर की एक खूबसूरत होटल लीला पैलेस पिछोला झील के तट पर स्थित है. जो देखने में एक महलनुमा लगती है. जानकारी के अनुसार इस होटल में 80 से ज्यादा कमरे हैं. पिछोला झील, सिटी पैलेस और अरावली पहाड़ों के शांत पानी के शानदार दृश्यों के साथ, लीला महल मेवाड़ की भूमि की भव्यता और समृद्धि को उजागर करता है. इसे शहर के सबसे अच्छे होटलों में से एक माना जाता है.




