छत्तीसगढ़

भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जवाबी कार्यवाही, केशकाल विधायक संतराम नेताम ने शुरू किया कार्यकर्ताओं का पंजीयन

दंतेवाड़ा से शुरू हुई परिवर्तन यात्रा भी कोंडागांव जिले के फरसगांव पहुंच रही है, जिसके मद्देनजर यह पंजीयन लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है

AINS NEWS…केशकाल के विधायक संतराम नेताम को पटखनी देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व कलेक्टर नीलकंठ टेकाम को अपनी पार्टी में शामिल किया है और उनके केशकाल से चुनाव लड़ने की चर्चा भी जोरों पर है, जिसे देखते हुए विधायक संतराम नेताम ने अपने निवास में विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं व राजीव युवा मितान क्लब से जुड़े सदस्यों और पदाधिकारी को आमंत्रित किया और उनका पंजीयन कार्य प्रारंभ कर दिया है। पंजीयन को लेकर विधायक निवास में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखी जा रही है, गौरतलब है कि आज भारतीय जनता पार्टी की दंतेवाड़ा से शुरू हुई परिवर्तन यात्रा भी कोंडागांव जिले के फरसगांव पहुंच रही है, जिसके मद्देनजर यह पंजीयन लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

Related Articles

Back to top button