राष्ट्रीय

100 रुपये में बिक गए साढ़े 6 करोड़ वाले फ्लैट! लोकेशन भी ऐसी, रहना चाहेगा कोई भी …

डेली एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन में ये कमाल किया जा रहा है,

हर कोई चाहता है कि वो अपनी मनपसंद जगह पर सपनों का एक आशियाना बसा सके. अब मुद्दा ये होता है कि ये घर क्या आपके बजट में रहता है या नहीं. महंगाई और दूसरी वजहों के चलते बहुत से लोगों के लिए अपना घर एक सपना ही रह जाता है लेकिन अगर कोई आपको सिर्फ 100 रुपये में घर दे रहा हो, तो कौन पूरी ज़िंदगी कर्ज की किस्तें भरने में गुजारेगा?

हर कोई ऐसा घर खरीदना चाहेगा.
डेली एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन में ये कमाल किया जा रहा है, और यहां 6.6 करोड़ की कीमत वाले आलीशान घर सिर्फ 100 रुपये में बेचे गए हैं. ऐसा अफोर्डेबल हाउसिंग के लिए किया गया है. यहां के लूइ टाउन में सरकार ने ये कदम उठाया है. कम्युनिटी लैंड ट्रस्ट को यहां कुल 11 फ्लैट्स बेचे गए हैं और अब ट्रस्ट ने 1 मिलियन पाउंड की लागत से इस प्रापर्टी के रेनोवेशन का प्रपोज़ल दिया है.

इस वजह से सस्ते बिके फ्लैट्स
लुई के डिप्टी काउंसिल लीडर डेविड हैरिस ने बताया है कि फ्लैट्स को ओपन मार्केट में नहीं बेचा गया है क्योंकि अगर ऐसा किया जाता तो यहां के किफायती अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोविज़न का उल्लंघन होता. लूई में घरों को किराये पर लीज़ पर दिया जाता है. री डेवलपमेंट स्कीम के तहत सस्ते में लिए गए घरों के रेनोवेशन के बाद भी ये निश्चित किया जाएगा कि इनका इस्तेमाल अफोर्डेबल हाउसिंग के लिए ही हो. बेचे गए ज्यादातर घर वे हैं, जिनमें लोग छुट्टियां मनाने के दौरान रहते हैं.

ज्यादातर घर हैं हॉलीडे होम्स
कॉर्नवाल में ज्यादातर प्रॉपर्टीज़ को लोगों ने सेकंड होम के तौर पर क्लासिफाई किया गया है. यहां 13 हज़ार से ज्यादा संपत्तियां सेकंड होम के तौर पर ही हैं, जिनके मालिक रहते अलग हैं लेकिन यहां सिर्फ छुट्टियां मनाने आते हैं. इसे रेनोवेट करना साल 2021 में ही घाटे का सौदा बताया गया था, यही वजह है कि उच्च रख-रखाव से बचने के लिए इन फ्लैट्स को कम दाम पर बेचा जा रहा है.

Related Articles

Back to top button