छत्तीसगढ़

7 जगहों में पुलिस का छापा, शराब बेचने वाले 8 लोग गिरफ्तार

बलौदाबाजार-भाटापारा। पुलिस का अवैध रूप से शराब बिक्री के खिलाफ कार्यवाही लगातार जारी है. जानकारी के मुताबिक कसडोल नगर के कलार पर, बाजार पारा, इंदिरा कलोनी टुण्डरा, भैंसापसरा बलौदाबाजार, ग्राम खैरी, कानाकोट,सूरजपुरा से 8 शराब कोचियों को गिरफ्तार किया गया है. कब्जे से 155 पाव देशी मसाला/अंग्रेजी शराब एवं 90.3 लीटर महुआ शराब जब्त की गई है. वही अवैध रूप से शराब परिवहन मे इस्तेमाल 2 मोटर सायकल को बरामद किया गया है.

आरोपियों के नाम
01. विक्रांत जायसवाल पिता अशोक उम्र 21 वर्ष निवासी कलारपारा कसडोल थाना कसडोल
02. ताराबाई साय पति अश्विनी साय उम्र 37 वर्ष निवासी बाजार चौक कसडोल थाना कसडोल
03. रितेश उर्फ लल्लू जायसवाल पिता शत्रुघ्न उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 3 इंदिरा कॉलोनी कसडोल थाना कसडोल
04. अमित बंजारे पिता गौतम बंजारे उम्र 20 वर्ष निवासी टुण्डरा थाना गिधौरी
05. जगतारण दास रात्रे पिता भोजराम उम्र 21 साल निवासी ग्राम खैरी थाना पलारी
06. लक्खीराम घृतलहरे पिता कुनूराम उम्र 40 साल निवासी ग्राम कानाकोट थाना पलारी
07. सुरेश साहू पिता रंजन साहू उम्र 28 साल निवासी दशरमा रोड भैसापसरा थाना सिटी कोतवाली
08. भीषम यदु पिता महेत्तर यदु उम्र 32 साल निवासी ग्राम सूरजपुरा थाना भाटापारा ग्रामीण

Related Articles

Back to top button