राजनीति

राजधानी लखनऊ में आज किसानों की महापंचायत, भारी संख्या में पहुंचे लोग, इन मुद्दों पर सरकार को घेरेंगे राकेश टिकैत

लखनऊ: आज राजधानी लखनऊ में किसानों की महापंचायत है. ईको गार्डन में हो रही इस महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत के बुलावे पर भारी संख्या में किसान पहुंचे हैं. इस दौरान एमएसपी पर गारंटी, गन्ना मूल्य, बकाया भुगतान और मुफ्त बिजली पर सरकार को घेरने की तैयारी है. महापंचायत के समर्थन में देश भर के लोग पहुंच रहे हैं.

लोकसभा चुनाव से पहले लखनऊ में हो रहे इस किसान महापंचायत पर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही की निगाहें टिकी हैं. महापंचायत शुरू होने से पहले ही राकेश टिकैत ने अपने तेवर दिखा दिए हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि एमएसपी और बकाया भुगतान के मुद्दों पर सरकार अपने वादे पूरा नहीं कर सकी है. मुफ्त में बिजली देने के ऐलान पर भी अमल नहीं हो सका है.

टिकैत ने ऐलान किया है कि महापंचायत में किसानों के मुद्दों के लिए आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी. इस किसान महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के हजारों कार्यकर्ता/किसान बसों, ट्रेनों और निजी वाहनों से यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान आदि प्रदेशों से पहुंचे हैं.

Related Articles

Back to top button