छत्तीसगढ़
अपने खिलाफ़ झूठी शिकायत खारिज करने की मांग को लेकर कलेक्टर जिला कांकेर को लिखित शिकायत किसान नेता संदीप ने की
गांव वालों ने कांकेर कलेक्टर को पुनः एक और पत्र लिख पूरे मामले को खारिज कर " शिकायत वापसी " की बात दुहराई

AINS NEWS KANKER….अपने और कुछ ग्रामीणों के खिलाफ शिकायत के बाद भी स्कूल के बच्चों के भविष्य को देखते हुए पुनः कलेक्ट्रेट पहुंच संदीप द्विवेदी ने ” रोशन लाल कोर्राम ” शिक्षक को हटाने की मांग की और DEO ने आखिर शिक्षा मंत्री तक बात और शिकायत ना पहुंचने के डर से शिक्षक को भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में भेज ” चैन की सांस ली “…!
इस मामले को लेकर शायद किसान नेता संदीप द्विवेदी के खिलाफ कुछ गोपनीय शिकायत पुलिस अधीक्षक व कलेक्टर के पास होने की जानकारी मिली है और इसे लेकर गांव वालों ने कांकेर कलेक्टर को पुनः एक और पत्र लिख पूरे मामले को खारिज कर झूठी शिकायत और मनगढ़ंत कहानी के आधार पर ” शिकायत वापसी ” की बात दुहराई है और उक्त पत्र में उक्त शिक्षक की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए गये है कि आखिर पूर्व में हुई शिकायत की सच्चाई कितनी है





