छत्तीसगढ़

भोंगापाल के शिवधाम व बुद्धदेव स्थापना स्थल में नवरात्रि ज्योत की साफ सफाई में लगी अयोजन समिती

समिती व गांव वालों के जन सहयोग से नवरात्रि पर्व धूम धाम से मनाने की तैयारी जोरो पर है

AINS NEWS केसकाल…. भोंगापल में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम भोंगापल में नवरात्रि पर्व पर जोत जलेगी, इसी को ध्यान में रखते हुए गांव के ग्रामीणों द्वारा मां शीतला माता मंदिर में साफ सफाई का अभियान किया गया और बुद्धदेव संरक्षण समिति ने ग्रामीण के सहयोग से मां शीतला परिसर में जन सहयोग से साफ सफाई कराया गया, बुद्धदेव स्थल एवं शिवलिंग स्थल पर साफ सफाई के साथ लिपाई पुताई भी की गई, मां शीतला मंदिर में नवरात्रि उत्सव में सामूहिक जोत जलाई जाती है भोलेनाथ महादेव की शिवलिंग पर आस पास गांव के श्रद्धालु अपनी-अपनी मनोकामना के लिए व्यक्तिगत जोत जलाते हैं, इसकी देखभाल बुद्धदेव संरक्षण समिति द्वारा करती है और एक जोत तीनों स्थान पर सामूहिक बुद्धदेव संरक्षण समिति के द्वारा जलाई जाती है, यह भोंगापाल पुरातत्व विभाग द्वारा देवस्थल के रुप में मान्यता प्राप्त है, भोंगापाल में विभिन्न पुराने देवी देवता की मूर्तियां रख रखाव की अभाव में खुले आसमान के नीचे पड़े रहता था किंतु  मीडिया व वरिष्ट धार्मिक भावनाओं से जुड़े लोगों के सहयोग से पपुरातत्व विभाग की जानकारी में आने के बाद यह पवित्र देव नगरी को पर्यटन स्थल के रुप में मान्यता मिली व धार्मिक श्रद्धालुओं का लगातर आना जाना व आज यहां की देख रख के लिए निगरानी समिति बनी है जो समिती व गांव वालों के जन सहयोग से नवरात्रि पर्व धूम धाम से मनाने की तैयारी जोरो पर है

 

Related Articles

Back to top button