छत्तीसगढ़

कोंडागांव जिले की दोनो सीटों के लिए भाजपा प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए

गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कोंडागांव में पहुंच कर प्रत्याशी व कार्यकर्ताओ का उत्साहवर्धन किया

AINS NEWS 24X7 कोंडागांव…… जिला कोंडागांव की दोनों सीट के लिए पूर्व मंत्री सुश्री लता उसेंडी व भाजपा नेता नीलकंठ टेकाम ने आज नामांकन पत्र जिला के सहायक निर्वाचन अधिकारी के समक्ष जमा किया , नामांकन पत्र जमा करने के पूर्व पार्टी के राष्ट्रिय नेता व केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कोंडागांव में पहुंच कर प्रत्याशी व कार्यकर्ताओ का उत्साहवर्धन किया, अमित शाह का आदिवासी नर्तक दल की मातिरी नाचा से जोशीला स्वागत किया गया, तत्पचात दोनो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र जमा किया, नामांकन पत्र जमा होने के बाद  भाजपा नेताओं ने अपने क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओ को चुनाव में लग जाने की अपील की है

 

Related Articles

Back to top button