छत्तीसगढ़

उत्तर विधानसभा के भाजपा उम्मीदवार पुरंदर मिश्रा ने किया नामांकन दाखिल, कहा जनता के मुद्दे उनका चुनावी मुद्दा है

लगातार लोगों के बीच पहुंच रहे पुरंदर मिश्रा ने नामांकन के बाद अपनी जीत को 100% कहा

AINS NEWS 24X7….. छत्तीसगढ़ आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत प्रत्याशियों के नामांकन दाखिले का दौर अपने चरम पर है इसी कड़ी में रायपुर उत्तर विधानसभा के भाजपा उम्मीदवार पुरंदर मिश्रा ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिले के बाद उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जो जनता के मुद्दे हैं वही उनका चुनावी मुद्दा है, रायपुर में साफ सफाई, स्वच्छ पेयजल और बेरोजगारों को रोजगार दिलाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। गौरतलब है कि रायपुर की चारों विधानसभा में उत्तर विधानसभा महत्वपूर्ण बनती जा रही है क्योंकि यहां कांग्रेस पार्टी ने अपना उम्मीदवार काफी देर से घोषित किया तब तक तो पुरंदर मिश्रा ने प्रचार प्रसार भी शुरू कर दिया था। एक दिन पहले ही उनका चुनावी कार्यालय उद्घाटित भी हो गया। लगातार लोगों के बीच पहुंच रहे पुरंदर मिश्रा ने नामांकन के बाद अपनी जीत को 100% कहा।

 

Related Articles

Back to top button