
AINS NEWS 24X7 रायपुर…… पूरे प्रदेश मे 3 दिसम्बर रविवार को विधानसभा चुनाव की मतगणना होनी है। रायपुर जिले के सातो विधानसभा सीटो की मतगणना भी सेजबहार स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज मे की जायेगी। जिसके लिए कांग्रेस ने अपने एजेंटो को टेªनिंग दी है।
गांधी मैदान स्थित कांग्रेस भवन मे 2 चरणो मे कांग्रेस एजेंटो को ट्रेनिंग दी गई। जिसमे प्रथम चरण मे रायपुर की चार सीटे एवं द्वितीय चरण मे ग्रामीण की तीन सीटे शामिल थी।
ट्रेनिंग के लिए मास्टर ट्रेनर के रूप मे अनिल कुमार चौहान एवं किरणमयी नायक मुख्य रूप से शामिल थे। टेªनरो के द्वारा एजेंटो को मतगणना प्रक्रिया को बारिकी से समझाया गया। मतगणना के समय एक घंटा पूर्व अपनी उपस्थिति टेबल पर दर्ज करानी होगी। बुधवार को डाले गये वोट को प्रत्याशियो को मिले वोटो के साथ मिलान करना होगा। साथ ही रिर्टनिंग आफिसर द्वारा दिये गये प्रत्येक बुथो के फार्म 17 सी की कापी अपने साथ ले जाना होगा।
बुथवार टेबल शीट एवं फाइनल टेबुलेशन शीट तैयार करना माकपोल के दौरान बदली गई मशीनो के नंबरो का मिलान करना हर राउंड के बाद रिटर्निंग आफिसर द्वारा दिए गये प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करना दावा आपत्ति या रिकाउंटिंग की स्थिति मे रिटर्निंग आफिसर को तत्काल आवेदन करना बताया गया।
इस अवसर पर महंत राम सुंदर दास प्रतिमा चंद्राकर प्रमोद दुबे गिरीश दुबे पंकज शर्मा उधोराम वर्मा सहित सातो विधानसभा के मतगणना एजेंट उपस्थित थे।





