
AINS NEWS 24X7 CHHOLIWOOD…. आज रिलीज हुई छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म सिंदूर को देखकर निकले लोगों ने कहा की फिल्म की कहानी अब तक की छत्तीसगढ़ी फिल्मों की कहानियों से उम्दा है, साथ ही इसके गीत संगीत भी काफी प्रभावित करने वाले हैं।फिल्म में नए कलाकारों ने भी अच्छा काम किया है, फिल्म के अभिनेता अजय साहू और अभिनेत्री अनीता बरेठ, जागेश वर्मा और रूपा चौधरी के अभिनय की सराहना की गई,


श्री प्रेम कीर्तन फिल्म के बैनर तले बनी छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म सिंदूर अंततः एक पारिवारिक और संगीत में फिल्म साबित हुई। फिल्म के निर्देशक राजेश तिवारी ने थोड़ी मेहनत और की होती तो फिल्म और अच्छी बन सकती थी। निर्माता और निर्देशक समेत फिल्म के कलाकारों का आपस में तालमेल अच्छा रहा होगा यह फिल्म की मेकिंग से साफ नजर आता है। फिल्म देखकर निकले लोगों ने कहा कि लंबे समय बाद कोई अच्छी फिल्म देखने को मिली है।
फिल्म के वितरक अमन पिक्चर्स के अलक राय ने कहा कि अभी फिल्म को 16 सिनेमा घरों में प्रदर्शित किया गया है, बहुत जल्द इसे अन्य सिनेमाघर में भी प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने फिल्म देखने आए सभी दर्शकों का धन्यवाद किया।




