छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में एआईसीसी के सर्वे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के रणनीतिकारों ने रुकवा दिया- विनय जायसवाल

KC वेणुगोपाल ने कहा कि जल्द ही जिन विधायकों की टिकट कटी है उनसे 121 चर्चा की जाएगी

AINS NEWS 24X7….. छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कई पूर्व विधायकों ने दिल्ली में प्रभारी महासचिव kc वेणुगोपाल से मुलाकात की। कांग्रेस से निष्कासित पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह और विनय जायसवाल के साथ शिशुपाल सोरी, चंद्रदेव राय, विनोद चंद्राकर, चुन्नीलाल साहू, मोतीराम देवांगन, भुवनेश्वर बघेल समेत कई पूर्व विधायकों ने 15 मिनट तक केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। इस दौरान विनय जायसवाल ने बताया कि चर्चा के दौरान वेणुगोपाल ने जानकारी दी है कि छत्तीसगढ़ में एआईसीसी के सर्वे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के रणनीतिकारों ने रुकवा दिया।

मुलाकात के बाद पूर्व विधायक विनय जायसवाल ने कहा छत्तीसगढ़ में हार के कारण और टिकट वितरण के बारे में जानकारी दी गई है। इस पर KC वेणुगोपाल ने कहा कि जल्द ही जिन विधायकों की टिकट कटी है उनसे 121 चर्चा की जाएगी। विनय जायसवाल ने यह भी कहा की चर्चा के दौरान वेणुगोपाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में एआईसीसी के सर्वे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के रणनीतिकारों ने रुकवा दिया।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार के बाद रोज कांग्रेस नेताओं का गुस्सा अपने बड़े नेताओं पर फूट रहा है। आज प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला ने तीन पन्नों का पत्र प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और दीपक बैज को भेजा है। इस पत्र के माध्यम से उन्होंने लिखा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की करारी हार के बाद दिल्ली में सभी बड़े नेताओं ने बैठक कर लीपा पोती कर ली। छत्तीसगढ़ में जल्द ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी की विस्तारित बैठक होनी चाहिए। चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस को दलाल और वामपंथियों ने कब्जा कर लिया है। इसका दुष्परिणाम आज दिख रहा है। उन्होंने यह भी लिखा कांग्रेस सरकार के सभी मंत्री हवा में उड़ रहे थे। टिकट वितरण भी सही ढंग से नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि संबंधित नेताओं को हार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

 

Related Articles

Back to top button