छत्तीसगढ़

बहुप्रतीक्षित पुलिया निर्माण का हुआ भूमिपूजन, पिछले कई वर्षों से था ग्रामवासियों को इन्तजार

विधायक नीलकंठ टेकाम ने पुल निर्माण कार्य का भूमी पूजन कर क्षेत्र वासियों के पुराने सपने को पूरा किया है

AINS NEWS 24X7 धनोरा/ केसकाल…….  धनोरा से भाटगांव सड़क मार्ग पर पिछले कई वर्षों से धनोरा से देवगांव जाने वाले सड़क मार्ग पर भाटगांव के पास वाली नदी में वर्षा के मौसम में बाढ़ आने पर उसी मार्ग से गुजरने वाले ग्रामवासियो को बनियागाव से घुमकर जाने को मजबूर थे किंतु केसकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने पुल निर्माण कार्य का भूमी पूजन कर क्षेत्र वासियों के पुराने सपने को पूरा किया है
इस अवसर पर मुख्य अतिथि नीलकंठ टेकाम, अध्यक्षता श्रीमती महेश्वरी कोर्राम, जिला पंचायत सदस्य, विशिष्ट अतिथि गणों में श्रीमती ललिता सेठिया,जनपद सदस्य, रोहित नाग जनपद सदस्य,वीरेंद्र बघेल जनपद सदस्य,राकेश मरकाम, सरपंच भाटगांव, भाजपा नेता आकाश मेहता, रमेश कुमार यादव, रामलाल सलाम वा अन्य बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे
नीलकंठ टेकाम को चुनाव में इसी क्षेत्र से ज्यादा वोट मिले थे, इसलिए विधायक नीलकंठ टेकाम ने धनोरा की खंडाडोकरा व मां शीतला मंदिर में माथा टेकने के साथ पूजा अर्चना कर जीत का आशिर्वाद लेकर आदिवासी मातिरी नाचा के साथ मुख्य सड़क मार्ग पर विजय जुलूस निकाला गया,

कार्यक्रम में विधायक नीलकंठ टेकाम के साथ बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता, अधिकारी व पुलिस उपस्थित रहे। उल्लेखनिय है की पिछले 10 वर्षों से केसकाल विधान सभा में भाजपा सत्ता से बाहर रही व कार्यकर्ताओं में टेकाम जी की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह व खुशियां दिखने को मिला

 

Related Articles

Back to top button