नये वर्ष 2024 के उपलक्ष्य में मां गायत्री के आशीर्वाद से एक कुंण्डीय गायत्री महायज्ञ
ग्रामीण जन के साथ गायता पटेल पुजारी सहित भारी मात्रा में उपस्थित रहे

AINS NEWS 24X7…… फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत थाना उरंदाबेडा़ आश्रित ग्राम में प्रज्ञा मंडल बारदा मे नये वर्ष 2024 के उपलक्ष्य में मां गायत्री के आशीर्वाद से एक कुंण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं वृद्ध जनों के सम्मान कार्यक्रम में वृद्ध जनों का सम्मान शाल, कंबल एवं श्रीफल से किया गया और दीर्घ आयु की कामना कर सभी स्वर्णिम बने भविष्य आपका जीवन हो सुगम -सफल बनाने का आशीर्वाद के साथ एक नया संकल्प लेकर उज्ज्वल बनाने का आर्शीवाद दिया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवक राम नेताम पूर्व विधायक केशकाल, अध्यक्षता लक्ष्मण नाग, विशेष अतिथि हेमचंद देवांगन, मंडल अध्यक्ष भाजपा शंकरलाल शार्दुल उरंदाबेडा़, यदुदास मानिकपुरी, निर्मल नाग ,सोपसिंह नाग, फुलसिहं नाग ,मंगल नेताम, नरसिहं नाथ ,पुजारी सोबराय नाग ,लखमू नरेटी ,भकचंद जैन, चंद्रभान जैन, रामसाय नाग धरमु नाग ,धन्नी नेताम ,संग्राम पटेल, संपत नेताम, गणेश नेताम सहित ग्रामीण जन के साथ गायता पटेल पुजारी सहित भारी मात्रा में उपस्थित रहे






