छत्तीसगढ़

87 पेज की सप्लीमेंट्री चार्जशीट ईडी की तरफ से दाखिल, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम भी

शुभम सोनी के दुबई से लेकर रायपुर आने तक और 8 से 10 करोड रुपए के लेनदेन का पूरा विवरण

AINS NEWS 24X7….. ईडी ऑनलाइन महादेव सट्टा ऐप मामले पर बड़ी कार्यवाही की ओर कदम बढ़ा रही है। इसके लिए 87 पेज की सप्लीमेंट्री चार्जशीट ईडी की तरफ से दाखिल की गई है। छत्तीसगढ़ समेत अन्य जगहों से दुबई से कनेक्शन को पूरे तथ्यों के साथ जारी किया है। जिसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम भी है।
आरक्षक भीम यादव, ए एस आई चन्द्रभूषण वर्मा, राजेश मिश्रा, भीम यादव की पत्नी श्रीमती सीमा यादव समेत अनिल अग्रवाल और भी कई नाम हैं जिनके लेनदेन की पूरी जानकारी ईडी ने इसमें लगाई है। इस ऐप के कर्ताधर्ता शुभम सोनी के दुबई से लेकर रायपुर आने तक और 8 से 10 करोड रुपए के लेनदेन का पूरा विवरण दिया गया है।
छत्तीसगढ़ के कुछ बड़े पुलिस अधिकारियों का नाम भी इसमें जुड़ सकता है जिनके संरक्षण में ये अवैध कारोबार फला फूला है।

Related Articles

Back to top button