छत्तीसगढ़

“गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल” बंद होगा अब यह गीत, इसकी जगह बजेगा नया गाना

देखना दिलचस्प होगा की क्या वह नया गीत उतना ही लोकप्रिय हो पाएगा जितना यह गीत हुआ है

AINS NEWS 24X7….. नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने जानकारी दी की सुबह-सुबह नगर निगम की कचरा गाड़ी में बजने वाला गीत गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल को अब बदला जाएगा और उसकी जगह नया गीत तैयार किया जा रहा है। वह गीत युवाओं को स्वच्छता से जोड़ता हुआ होगा। गौरतलब है की राजधानी रायपुर के सभी वार्डों में लगभग सभी की नींद गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल गीत सुनकर ही खुलती है लेकिन अब वह गीत नहीं बजेगा उसकी जगह दूसरा गीत सुनाई देगा। अब देखना दिलचस्प होगा की क्या वह नया गीत उतना ही लोकप्रिय हो पाएगा जितना यह गीत हुआ है। बहरहाल नगर निगम गीत संगीत पर ध्यान देने की बजाय साफ सफाई और मूलभूत समस्याओं पर ध्यान दें तो ज्यादा बेहतर होगा।

 

Related Articles

Back to top button