छत्तीसगढ़

कोंडागांव में एक व्यापारी के घर में डकैती करने के षडयंत्र को पुलिस ने किया विफल, 5 आरोपी बंदूक व तलवार के साथ पुलिस गिरफ्त मे

बाजार चौक में खड़े कुछ संदेहीयों को पुलीस थाना लाकर पूछताछ करने पर उनके कब्जे से एक देशी कट्टा व तलवार मिली

AINS NEWS 24X7 कोंडागांव,……. जिला मुख्यालय कोंडागांव में अज्ञात व्यापारी के घर में डकैती करने की योजना को कोंडागांव पुलिस ने नाकाम करने में  बडी सफलता प्राप्त की है, जिला पुलिस कंट्रोल रूम से जारी जानकारी के अनुसार दिनांक 24.01.2024 की रात्रि कोंडागांव के किसी व्यापारी के घर में डकैती करने की नियत से एक कार में कुछ संदेही लोगो को देखने की मुखबीर की सूचना पर जानकारी पुलिस अधीक्षक कोंडागांव वाई अक्षय कुमार को मिली, पुलिस एक्शन मोड़ में तत्काल प्राप्त सूचना स्थल में पहुंच कर बाजार चौक में खड़े कुछ संदेहीयों को पुलीस थाना लाकर पूछताछ करने पर उनके कब्जे से एक देशी कट्टा व तलवार मिली व अंतरराष्ट्रीय डकैत गिरोह होने की  पुष्टि मिलने पर पुलीस अधीक्षक वाई अक्षय कुमार द्वारा कार्यवाही की गई

Related Articles

Back to top button