छत्तीसगढ़

मूल सनातन धर्म में लौटे 251 परिवार, हनुमंत कथा के दौरान हुई घर वापसी

घर वापसी के दौरान 1000 लोगों में दो मुस्लिम परिवार भी हैं जिन्होंने सनातन धर्म स्वीकार किया है

AINS NEWS 24X7…. बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अन्य धर्म में धर्मांतरण कर चुके करीब 1000 लोगों को वैदिक मंत्रोचार के बीच हवन और शुद्धिकरण कर कर सनातन धर्म में प्रवेश कराया। हनुमंत कथा के आयोजक बसंत अग्रवाल और राजकुमार राठी ने बताया कि अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के मार्गदर्शन में इन सभी की घर वापसी हुई है, इनमें सरगुजा संभाग के ज्यादातर लोग शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मोहम्मद अकबर ने हिंदू धर्म में वापसी की, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अकबर का नाम बदलकर सत्यम रखा।

पुरुषोत्तम अग्रवाल फाउंडेशन ने 21 से अधिक जोड़ों का सामूहिक विवाह भी कराया। इस घर वापसी के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती पर आज फिर से सनातन का झंडा गढ़ गया है। घर वापसी के दौरान 1000 लोगों में दो मुस्लिम परिवार भी हैं जिन्होंने सनातन धर्म स्वीकार किया है। गौरतलब है की प्रबल प्रताप सिंह के पिता स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव ने पैर धोकर घर वापसी करने की परंपरा शुरू की थी। प्रबल प्रताप जूदेव ने कहा कि घर वापसी का कार्यक्रम हमेशा चलता रहेगा, उन्होंने प्रदेश भर में 101 मंदिर बनवाने की शपथ भी ली।

 

Related Articles

Back to top button