गणतंत्र दिवस पर स्वास्थ्य केंद्र केसकाल को मिला बेहतर काम के लिए प्रमाण पत्र
आईएसओ की टीम ने अस्पताल में दिन में दो बार तापमान की रिकॉर्डिंग और वेब-आधारित डेटा लॉगर की निगरानी करके गुणवत्ता वाले टीके की प्रभावकारिता का भी परीक्षण किया

AINS NEWS 24X7 केशकाल…. विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा केसकाल स्वास्थ्य केंद्र को बेहतरीन कार्य के लिए 26 जनवरी 2024 को कोंडागांव में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में विधायक सुश्री लता उसेंडी कोंडागांव के हाथों से ISO द्वारा जारी प्रमाण पत्र केसकाल बीएमओ डॉक्टर अमृतलाल को मंच में प्रदान किया गया है, इस मौके पर जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत व स्वास्थ्य कर्मचारी अधिकारी गण उपस्थित रहे

अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (ISO) यूनाइटेड किंगडम, लंदन द्वारा वैक्सीन एवं लॉजिस्टिक के उचित, सुरक्षित एवं अनुशंसित तापमान में वैक्सीन के भंडारण आदि की समीक्षा के बाद केशकाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कोल्ड चेन प्वाइंट को आईएसओ सर्टिफिकेट जारी किया गया है
खंड चिकित्सा अधिकारी ने यह भी बताया कि आईएसओ की टीम ने अस्पताल में दिन में दो बार तापमान की रिकॉर्डिंग और वेब-आधारित डेटा लॉगर की निगरानी करके गुणवत्ता वाले टीके की प्रभावकारिता का भी परीक्षण किया. इसके अलावा प्रशिक्षित और कुशल मानव संसाधन के साथ कोल्ड चैन पॉइन्ट में अग्नि सुरक्षा जैसे प्रबंधन के विभिन्न पैमानों की जांच के उपरांत सभी पैरामीटर सही पाए जाने पर इन अस्पतालों को आईएसओ सर्टिफिकेट दिए गए हैं




