छत्तीसगढ़

” रोजगार दो न्याय दो ” बाइक रैली का आयोजन, बिल्हा में युवा कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली

मोदी जी की गलत नीतियों के कारण रिकॉर्ड बेरोजगारी बढी है जो देश के लिए बड़ा संकट साबित हो सकती है

AINS NEWS 24X7…… देश में बढ़ती हुई बेरोजगारी के विरुद्ध बिल्हा विधानसभा के युवा कांग्रेस द्वारा एक दिवसीय रोजगार दो न्याय दो रैली निकाली गई। बिल्हा विधानसभा के अध्यक्ष सुनील साहू के नेतृत्व में लगभग ढाई सौ बाइक में बिल्हा क्षेत्र के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बन्नाक चौक सिरगिट्टी से परसदा होते हुए चकरभाटा कैंप तक बाइक रैली की शक्ल में यात्रा की व चौक चौराहे में सभा के माध्यम से केंद्र सरकार की वादाखिलाफी को जनता तक पहुंचाया।इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी नाथ साहू ने यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी की गलत नीतियों के कारण रिकॉर्ड बेरोजगारी बढी है जो देश के लिए बड़ा संकट साबित हो सकती है, उन्होंने कहा कि युवाओं ने मुझे कड़ी मेहनत करके बिल्हा विधानसभा का अध्यक्ष निर्वाचित किया है जब तक युवाओं को रोजगार का न्याय नहीं मिल जाता तब तक यह अभियान जारी रहेगा। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिला प्रभारी सोनू शर्मा, लोकसभा प्रभारी तुकाराम चंद्रवंशी, प्रदेश महासचिव आशिका कुजूर, जिला अध्यक्ष जयकिशन राजू यादव, जोन अध्यक्ष संत सर्वे, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश कोसले, गोपी कौशिक, सचिन भवानी, मनीष साहू, भास्कर वर्मा, मोंटी वर्मा, आकाश दिव्य, विकास पाटकर, हीरा जायसवाल समेत बड़ी संख्या में युवा कांग्रेसी शामिल रहे।

 

Related Articles

Back to top button