बृजमोहन अग्रवाल की माताजी का निधन, अंतिम संस्कार मारवाड़ी शमशान में संपन्न होगा
श्रीमती पिस्ता देवी अग्रवाल का 91 वर्ष की आयु में निधन

AINS NEWS 24X7…. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज देर शाम शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल के राजधानी रायपुर के मौलश्री विहार स्थित निवास पहुंचे l मुख्यमंत्री ने मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल की माताजी श्रीमती पिस्ता देवी अग्रवाल के निधन पर अपनी शोक संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। अंतिम यात्रा 28 फरवरी को सुबह 10 बजे मौलश्री विहार,रायपुर से तेलीबांधा मेरिन ड्राइव, केनाल रोड़, मेकाहारा चौक, गुरुजी चौंक जेल रोड, केनाल रोड़ महावीर गौशाला के सामने मौदहापारा , गुरुनानक चौक, राठौर, चौक ,रामसागर पारा, तात्यापारा, पुरानी बस्ती होकर मारवाड़ी शमशान घाट के लिए निकलेगी।


श्रीमती पिस्ता देवी अग्रवाल का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अपने पीछे वे भरा पूरा परिवार छोड़ गई। वे अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संरक्षक एवं समाजसेवी रामजीलाल अग्रवाल की धर्मपत्नी एवं समाजसेवी गोपालकृष्ण अग्रवाल, शिक्षा,संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल,अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल,योगेश अग्रवाल,यशवंत अग्रवाल की माता, श्री विष्णु अग्रवाल की भाभी एवं पूरनलाल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल,कैलाश अग्रवाल,अशोक अग्रवाल,देवेंद्र अग्रवाल,गणेश अग्रवाल की चाची थी।
श्रीमती पिस्ता देवी अग्रवाल की अंतिम यात्रा रामजी वाटिका मौल श्री विहार, रायपुर से प्रातः 10 बजे निकलेगी। उनका अंतिम संस्कार मारवाड़ी शमशान में संपन्न होगा।





