सरकारी शिक्षक का स्कूल में खुलेआम शराब पीने का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल, शिक्षक को निलंबित कर दिया गया
शिक्षक का नाम संतोष केंवट है जो सहायक शिक्षक के तौर पर पदस्थ है

AINS NEWS 24X7…… बिलासपुर जिले में एक सरकारी शिक्षक का स्कूल में खुलेआम शराब पीने का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं महिला शिक्षिका के सामने पैग भी बना रहे हैं। मिला जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो, बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखंड के मचहा जनपद प्राथमिक शाला का है, वीडियो में देखा जा सकता है उन्होंने अपने जेब में शराब शीशी रखी है, जब उनसे पूछा गया आप ऐसे पीके बैठते हो, तो उन्होंने क़हा ; हमारी मर्जी हम कुछ भी करें । बता दें शिक्षक का नाम संतोष केंवट है जो सहायक शिक्षक के तौर पर पदस्थ है।मैं रोज पीता हुआ हूं, आपको कोई दिक्कत? इतना ही नहीं चखना दिखाते हुए कहते हैं ये है शीशी मेरे पास सबकुछ है। बच्चे देखते हैं तो देखने दो । अब यह वीडियो इंटरनेट मिडिया पर वायरल हो गया ।वीडियो सामने आने के बाद DEO ने तत्काल मामले को संज्ञान में लिया और कार्रवाई करते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया ।





