छत्तीसगढ़

मीडियाकर्मी आवासीय परिसर सोनडोंगरी के रखरखाव और समिति संचालन के लिए अध्यक्ष के रूप में मदन बघेल को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया, तीन माह का है ट्रायल पीरिएड

पुरानी समिति को भंग कर नई समिति बनाने का निर्णय

AINS NEWS….. आज मीडियाकर्मी आवासीय परिसर सोनडोंगरी में प्रेस क्लब के पदाधिकारीयों की उपस्थिति में वर्ष 2023 का समिति द्वारा लेखा-जोखा सफलता पूर्वक प्रस्तुत किया गया।
प्रेस क्लब के पदाधिकारी कोषाध्यक्ष रमन हलवाई, संयुक्त सचिव अरविंद सोनवानी ने समिति के पदाधिकारी और कॉलोनी वासियों की उपस्थिति में पुरानी समिति को भंग कर नई समिति बनाने का निर्णय लिया। जिसमें अभी मीडियाकर्मी आवासीय परिसर के रखरखाव और समिति संचालन के लिए अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ व्यक्ति मदन बघेल जी को अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया और कहा गया कि मदन बघेल ही अपने समिति की बॉडी का गठन करेंगे और कॉलोनी के हितों में काम करेंगे। गौरतलब है कि श्री बघेल का यह अध्यक्ष पद अभी तीन माह के लिए है उसके बाद सभी से राय मशवरे के बाद ही कोई निर्णय होगा।

सर्वसम्मति से मदन बघेल को अध्यक्ष रूप में स्वीकार किया गया। इसे मौके पर समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष मदन बघेल, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण सिंह, उपाध्यक्ष निश्चय शर्मा, दीपक बावनकर, संतोष राजपूत, राजू मांडले, राजेश डोंडे, नवेद खान, मेहर खान, पीएलएन लकी, संजीव सिन्हा, रोहित बंछोर समेत कॉलोनी के रहवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

इस मौके पर अध्यक्ष मदन बघेल की उपस्थिति में प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष रमन हलवाई ने कॉलोनी परिसर में निर्मित हो रहे गार्ड रूम के निर्माण कार्य का भूमि पूजन भी किया। जल्द ही गार्ड रूम बनकर तैयार हो जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button