छत्तीसगढ़

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने शास्त्री बाजार मे सब्जियां खरीद कर जताया विरोध

महंगाई को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

AINS NEWS 24×7………देश मे बेतहाशा बढ़ती हुई महंगाई जैसे खाद्य पदार्थ सब्जी पेट्रोल डीजल घरेलु गैस की कीमतो मे लगातार बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांगे्रस ने प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व मे सैकड़ो कार्यकर्ता राजधानी के शास्त्री बाजार स्थित सब्जी मंडी पहुचे। जहां उन्होने सब्जियां खरीद कर अपना विरोध जताया। कांगे्रस कार्यकर्ताओ ने हाथो मे बैनर तखतियां लेकर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर कांगे्रस नेताओ ने सब्जी विक्रेताओ एवं आमजनो से चर्चा भी की। आम जनता ने बढ़ते हुए दामो को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी भी व्यक्त की।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार ने सौ दिनो मे महंगाई कम करने की बात करती थी आज उनका दूसरा कार्यकाल भी पूरा होने के पश्चात महंगाई को कम करने मे पूरी तरह विफल रही है। लगातार बढ़ती महंगाई के कारण गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवार पूरी तरह टूट चुका है। महंगाई के कारण गरीब और गरीब होता जा रहा है लेकिन केंद्र की मोदी सरकार की आंखो मे आज भी पट्टी बंधी हुई है। बढ़ती हुई महंगाई आज देश का वर्तमान मुद्दा है और यह सरकार देश की आम जनता के साथ जिन भावनाओ के साथ खेलने का कार्य कर रही है देश की जनता इसको कतई बर्दाशत नही करेगी।
राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा कि 2014 के पूर्व कम पैसो मे झोला भरकर सब्जियां आती थी लेकिन आज सब्जियो के दाम इतने बढ़ गये है कि आम आदमियो के सब्जियो का झोला भी सही ढंग से नही भर पा रहा है। आम आदमी 6 से 8 हजार रूप्ये तक महीना कमाता है लेकिन उनका खर्चा आय से भी अधिक हो चुका है। महंगाई आज डायन के रूप मे हर घर मे घुस कर डाका डालने का कार्य कर रही है।
शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा कि
केन्द्र की मोदी सरकार की विफलताओं एवं गलत नीतियों के कारण महंगाई बढ़ी हैं, खाद्य पदार्थ, सब्जियों, पेट्रोल डीजल, एलपीजी की कीमतों में बेतहाशा वृध्दि पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है।

प्रमोद दुबे गिरीश देवांगन कुलदीप जुनेजा विकास उपाध्याय मलकीत सिंह गेंदु गिरीश दुबे सुशील आनंद शुक्ला ऐजाज ढेबर श्रीकुमार मेनन प्रशांत ठेंगड़ी दिनेश ठाकुर नवीन चंद्रकार धनंजय ठाकुर देव कुमार साहू सतनाम सिंह पनाग दीपा बग्गा मुन्ना मिश्रा सारिक रईस खान जी श्रीनिवास अजय साहू कमलेश मिश्रा दिलीप चौहान सुनीता चौहान बंशी कनौजे कमलेश नथवानी सचिन शर्मा संजय सोनी अस्सु खान कमल धृतलहरे अविनय दुबे अनिल रायचुरा संजय सोनी अमित नायडू मनीराम साहू कामरान अंसारी बँटी उत्तम साहू इदरीश गांधी आकाश तिवारी आकाशदीप शर्मा मोहसिन खान कमलेश नथवानी सुनीता शर्मा गवली पूनम यादव संगीता दुबे शब्बीर खान पदमा कहार पप्पू ईरानी मुमताज भाई सुबोध हरितवाल शनाशा परवीन धनसिंह यादव दिनेश शर्मा मुन्ना सोनकर शाहिद सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button