छत्तीसगढ़

आयकर नोटिस के विरोध में कांग्रेस ने सभी जिलों में किया उग्र प्रदर्शन

30 साल पुराने मामले के बहाने ऐन चुनाव के वक्त कांग्रेस को लक्ष्य करके बैंक खातों पर रोक लगाना अलोकतांत्रिक है

ains news रायपुर…. आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस को 1823 करोड़ के नोटिस भेजे जाने के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेश के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन किया कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की केन्द्र सरकार के तानाशाही रवैये का विरोध करते हुये इनकम टैक्स विभाग को भाजपा की कठपुतली बताते हुये विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश के सभी जिलों में जिला कांग्रेस अध्यक्षों तथा वरिष्ठ नेताओं ने विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। कांग्रेस आने वाले दिनो में इस आंदोलन को और उग्र करेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि डरी हुई मोदी सरकार कांग्रेस के बैंक खातों को जप्त करके वसूली नोटिस भेजवा कर यह चाहती है की पैसों के अभाव में बराबरी से चुनाव ना लड़ पाए और इसके लिए आयकर विभाग के माध्यम से बाधा उत्पन्न कर रही है। विगत 10 वर्षों के दौरान नोटबंदी हो या पीएम केयर फंड का मामला, भारतीय जनता पार्टी और केंद्र की मोदी सरकार की गतिविधियां संदिग्ध रही है, लेकिन उस पर आयकर विभाग को कोई एतराज नहीं है। राजनीतिक दल पर आयकर की देयता नहीं है, भाजपा ने कभी कोई आयकर कर नहीं दिया है, लेकिन दुर्भावनापूर्वक 30 साल पुराने मामले के बहाने ऐन चुनाव के वक्त कांग्रेस को लक्ष्य करके बैंक खातों पर रोक लगाना अलोकतांत्रिक है।

 

Related Articles

Back to top button