छत्तीसगढ़
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत के साथ कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरण दास महंत ने दाखिल किया अपना नामांकन
जनता 10 सालों में केंद्र की मोदी सरकार से हताश और निराश हो गई है

AINS NEWS…. कोरबा लोकसभा से कांग्रेस पार्टी की सांसद प्रत्याशी ज्योत्सना चरण दास महंत ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर उनके साथ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज उपस्थित रहे। कोरबा विधानसभा से कांग्रेस पार्टी की सांसद प्रत्याशी योजना चरण दास महंत ने नामांकन दाखिल करने के बाद कहा कि जनता 10 सालों में केंद्र की मोदी सरकार से हताश और निराश हो गई है यही वह चुनाव है जब जनता सोच समझकर फैसला करेगी और अपना वोट करेगी। मुझे पूरी उम्मीद है कि छत्तीसगढ़ की 11 में से अधिकतम सीटें कांग्रेस पार्टी अर्जित करेगी। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 5 साल के कार्यकाल के दौरान संचालित योजनाओं की तारीफ करते हुए हर वर्ग को उसका लाभ मिलने की बात कही।





