छत्तीसगढ़

निर्वाचन कार्य में रसोइयों की लगाई ड्यूटी, मानदेय का अता पता नहीं, संघ की प्रदेश अध्यक्ष पहुंची मंत्रालय

मतदान दलों के भोजन व्यवस्था के लिए 25 और 26 अप्रैल को मध्यान भोजन रसोइयों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया गया

AINS NEWS MAHASAMUND…… छत्तीसगढ़ में संचालित हो रहे लोकसभा निर्वाचन 2024 में दूसरे चरण के मतदान के लिए महासमुंद जिले के मध्यान भोजन रसोइयों की ड्यूटी मतदान दलों के लिए खाना बनाने हेतु लगा दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद के अनुसार मतदान दलों के भोजन व्यवस्था के लिए 25 और 26 अप्रैल को मध्यान भोजन रसोइयों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया गया है। लेकिन उस आदेश कॉपी में कहीं भी इन दो दिनों के लिए या फिर तीसरे चरण में भी लगाए जाने वाली ड्यूटी के दौरान रसोइयों के मानदेय का कोई जिक्र नहीं है।
इसी बात को लेकर छत्तीसगढ़ मध्यान भोजन रसोईया संघ की प्रदेश अध्यक्ष नीलू ओगरे ने रायपुर पहुंचकर जानकारी चाही तो उन्हें पता चला कि मध्यान भोजन रसोइयों को निर्वाचन कार्य में ड्यूटी के दौरान मानदेय नहीं दिया जाएगा, जिसका विरोध करते हुए अध्यक्ष नीलू ओगरे ने कहा की जल्द से जल्द मानदेय घोषित करें अन्यथा मध्यान भोजन रसोईया संघ कोई ठोस कदम उठाने के लिए बाध्य होगा।

Related Articles

Back to top button