केशकालछत्तीसगढ़

कन्या शिक्षा परिसर केसकाल व बहिगांव के बच्चो में फैला आई फ्लू, उपचार देने पहुंचा चिकित्सकीय अमला

कुल 44 बच्चों की जांच की गई एवं 44 बच्चे को आई फ्लू का उपचार दिया गया

केसकाल के शशिधरण
AINS NEWS…विकासखंड केशकाल व बहीगांव के कन्या शिक्षा परिसर में रहने वाले बच्चों के आंखों में जलन संबंधी सूचना खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अमृत लाल रोहलेडर को मिली, खंड चिकित्सा अधिकारी द्वारा तत्काल केशकाल व बहीगांव में चिकित्सको के दल को जांच एवं उपचार के लिए भेजा गया। चिकत्सा अमला द्वारा पहुंचकर बच्चो की जांच की गई जिसमे बच्चो के आई फ्लू से संक्रमित होने की पहचान की गई। संक्रमित बच्चों को तत्काल आवश्यक औषधि देकर उपचार प्रदान किया गया।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा परिसर में कुल 44 बच्चों की जांच की गई एवं 44 बच्चे को आई फ्लू का उपचार दिया गया एवम बच्चो को आवश्यक सावधानी बरतने का परामर्श दिया गया।

Related Articles

Back to top button