राधिका खेड़ा ने सोची समझी साजिश के तहत मुझ पर अभद्र आरोप लगाए, ऐसा कुछ नहीं हुआ जैसा राधिका खेड़ा ने कहा – सुशील आनंद शुक्ला
सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राधिका खेड़ा के मुझ पर लगाए जा रहे सारे आरोप निराधार और बेबुनियाद हैं

AINS NEWS….. दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व मीडिया कोऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला और प्रवक्ता धनंजय ठाकुर के ऊपर गंभीर आरोप लगाए, प्रेस वार्ता के माध्यम से राधिका खेड़ा ने यहां तक कहा कि कांग्रेस की न्याय यात्रा के दौरान सुशील आनंद शुक्ला ने उन्हें शराब पीने का ऑफर भी किया।
लगातार मीडिया में राधिका खेड़ा के आरोप लगाए जाने के बाद सुशील आनंद शुक्ला ने रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
इस दौरान सुशील आनंद शुक्ला के साथ प्रवक्ताओं की लंबी टीम साथ रही। अपनी प्रतिक्रिया में सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राधिका खेड़ा के मुझ पर लगाए जा रहे सारे आरोप निराधार और बेबुनियाद हैं, उन्होंने कहा कि वह छत्तीसगढ़ में मीडिया संस्थानों से व्यक्तिगत संपर्क बना रही थी, पार्टी की नीतियों के खिलाफ कार्य करती जा रही थी।शुक्ला ने यह भी कहा कि वह एआईसीसी की मीडिया कोऑर्डिनेटर थी ना की प्रवक्ता, लेकिन दबाव पूर्वक वह अपने नाम के आगे राष्ट्रीय प्रवक्ता लिखवाया करती थी। और भी बहुत कुछ कहा सुशील आनंद शुक्ला ने….

https://fb.watch/rUs-496nqA/?mibextid=oFDknk




