छत्तीसगढ़

रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया

शराब घोटाला केस में नई ECIR दर्ज होने के बाद ईडी की टीम एक्शन मोड पर आ गई है

AINS NEWS… प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दो दिन की रिमांड पूरी होने पर सोमवार को रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा को विशेष कोर्ट पेश किया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। टुटेजा अगले 14 दिन जेल में ही रहेंगे। शराब घोटाला केस में नई ECIR दर्ज होने के बाद ईडी की टीम एक्शन मोड पर आ गई है। ईडी ने रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश टुटेजा को हफ्तेभर पहले हिरासत में लिया। बेटे को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया और रविवार की सुबह ईडी ने गिरफ्तारी के बाद टुटेजा को कोर्ट में पेश किया। नियमित कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। तीन दिन बाद उन्हें ईडी ने अपनी रिमांड पर लिया और लंबी पूछताछ 4 मई को टुटेजा की दो दिन की रिमांड मिली, जिसके बाद उन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया था।

 

Related Articles

Back to top button