छत्तीसगढ़
पूर्व जॉइंट कलेक्टर ओमप्रकाश वर्मा का सड़क दुर्घटना के बाद निधन, अज्ञात वाहन ने उनके स्कूटर को ठोकर मार दी
बेटियों ने दी मुखाग्नि

AINS NEWS… पूर्व जॉइंट कलेक्टर ओमप्रकाश वर्मा का सड़क दुर्घटना के बाद अस्पताल में निधन हो गया, प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात वाहन ने उनके स्कूटर को ठोकर मार दी, कल रात्रि लगभग नौ बजे पूर्व जॉइंट कलेक्टर श्री ओमप्रकाश वर्मा अपने दो पहिया वाहन से रिंग रोड नंबर एक पर जा रहे थे तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनके स्कूटर को ठोकर मार दी थी। इस दौरान उन्हें अज्ञात लोगों ने हॉस्पिटल पहुंचाया और हॉस्पिटल में छोड़कर चले गए। जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया, सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हॉस्पिटल छोड़ने वाले शासकीय गाड़ी में आये थे। महादेव घाट श्मशान में उनका अंतिम संस्कार किया गया, स्वर्गीय ओमप्रकाश वर्मा जी की बेटियों ने मुखाग्नि दी। श्री वर्मा को सैकड़ों गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की





