राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री की मंत्रिपरिषद और अन्य सांसदों को शपथ दिलाएंगे के.सुरेश, कांग्रेस सांसद के.सुरेश प्रोटेम स्पीकर नियुक्त

केरल के मावेलिकरा से 68 वर्षीय सांसद के.सुरेश सबसे लंबे समय तक संसद सदस्य रहे हैं

AINS NEWS….. लोकसभा चुनाव 2024 का चुनाव संपन्न होने के बाद नई सरकार ने शपथ ले ली है। मोदी 3.0 कैबिनेट के शपथ लेने के बाद अब 24 जून से संसद का सत्र भी शुरू होने जा रहा है। नवनिर्वाचित सांसदों को पहले दो दिनों तक शपथ दिलाया जाएगा। शपथ के लिए प्रोटेम स्पीकर को नियुक्त किया गया है।

18वीं लोकसभा के निर्वाचित सांसदों का शपथ होने के बाद लोकसभा स्पीकर का चुनाव होगा। नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होने के पहले सदन को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रोटेम स्पीकर को नियुक्त किया गया है। कांग्रेस सांसद के.सुरेश को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। नवनिर्वाचित सांसदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ के बाद औपचारिक रूप से सदन की कार्यवाही आगे बढ़ सकेगी।

कौन हैं के.सुरेश ?

केरल के मावेलिकरा से 68 वर्षीय सांसद के.सुरेश सबसे लंबे समय तक संसद सदस्य रहे हैं। 24 जून को संसद सत्र शुरू होने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें पद की शपथ दिलाएंगी। इसके बाद वे प्रधानमंत्री की मंत्रिपरिषद और अन्य सांसदों को शपथ दिलाएंगे।

Kodikunnil Suresh is an Indian politician and Congress Working Committee Member. He is the working-president of the Kerala Pradesh Congress Committee. He is the chief Whip of Congress Parliamentary Party in Loksabha.He was a former Union Minister of State for Labour and Employment. Wikipedia
Born: 4 June 1962 (age 62 years), Thiruvananthapuram
Office: Member of the Lok Sabha since 2009
Previous offices: Member of the Lok Sabha (1999–2004), Member of the Lok Sabha (1989–1997)
Previous campaign: Lok Sabha elections, 2019

 

 

Related Articles

Back to top button