RAIPUR

शहर/ देहात में देर रात सड़कों पर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों के लिए लगातार दूसरे दिन औचक चेकिंग

10 संदिग्ध लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही और शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 35 लोगों की गाड़ी जप्त

AINS NEWS रायपुर….. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह सहित सभी GOs और थाना प्रभारी सड़कों पर उतरे। रात्रि 8 बजे से देर रात तक दर्जनों पॉइंट्स पर नाका लगाकर होती रही चेकिंग। नवा रायपुर एवं शहर के आउटर क्षेत्र सहित देहात क्षेत्र में भी शाम से नाकेबंदी कर हजारों वाहनों की जाँच की गई, जिसमें 10 संदिग्ध लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही और शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 35 लोगों की गाड़ी जप्त किया गया जिन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।ज्ञात हो कि नये एमव्ही एक्ट में शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले पर ₹10000=00 रुपये का जुर्माना निर्धारित है।

 

Related Articles

Back to top button