छत्तीसगढ़

14 साल से जो मांगे अंशकालीन से पूर्ण कालीन होने की है, उसमें महत्वपूर्ण भूमिका बिलासपुर संभाग के अध्यक्ष द्वारा निभाई जाएगी- सचिन शर्मा प्रदेश अध्यक्ष नगर निगम कर्मचारी महासंघ

बिलासपुर मैं स्कूल सफाई कर्मचारी संघ की महत्वपूर्ण बैठक

AINS NEWS… नवीन शासकीय शाला जराभाटा बिलासपुर मैं स्कूल सफाई कर्मचारी संघ की आज महत्वपूर्ण एक बैठक बिलासपुर संभाग अध्यक्ष चुनने के लिए रखी गई थी जिसमें की मुख्य अतिथि के रूप में सचिन शर्मा प्रदेश अध्यक्ष नगर निगम कर्मचारी महासंघ उपस्थित हुए अध्यक्षता विद्या निर्मलकर बिलासपुर जिला अध्यक्ष द्वारा की गई सचिन शर्मा जी ने कहा कि समस्त संभागों में संभाग अध्यक्ष है लेकिन बिलासपुर में कोई संभाग अध्यक्ष नहीं है इसी के लिए आज महत्वपूर्ण बैठक रखी गई है आज की बैठक में बिलासपुर संभाग अध्यक्ष को चुना जाएगा जिससे स्कूल सफाई कर्मचारियों की मांग को पूर्ण करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका उनके द्वारा निभाई जाएगी बिलासपुर संभाग के समस्त जिला अध्यक्षों द्वारा स्वर सम्मति से रामदयाल निर्मलकर जी को बिलासपुर संभाग अध्यक्ष चुना गया है सचिन शर्मा जी ने कहा कि रामदयाल निर्मलकर जी के संभाग अध्यक्ष बनने से स्कूल सफाई कर्मचारियों की 14 साल से जो मांगे अंशकालीन से पूर्ण कालीन होने की जो मांग है उसमें महत्वपूर्ण भूमिका बिलासपुर संभाग के अध्यक्ष द्वारा निभाई जाएगी आज की बैठक में बिलासपुर संभाग के समस्त जिला अध्यक्ष समस्त ब्लॉक अध्यक्ष भारी संख्या में स्कूल सफाई कर्मचारी उपस्थित थे

 

Related Articles

Back to top button