EOW को शराब घोटला सिंडिकेट के खिलाफ तगड़ा सबूत मिला, अनवर ढेबर की जमीन में हजारों की संख्या में अधजली हालत में नकली होलोग्राम जब्त
सबूत मिटाने का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों अनुराग, अमित सिंह और दीपक दुआरी को गिरफ्तार किया गया

AINS NEWS रायपुर : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शासन में ढाई हजार करोड़ रुपए के शराब मामले में EOW को शराब घोटला सिंडिकेट के खिलाफ तगड़ा सबूत मिला है। EOW ने धनेली स्थित आरोपी अनवर ढेबर की जमीन में हजारों की संख्या में अधजली हालत में नकली होलोग्राम जब्त किए हैं। इसके साथ ही सबूत मिटाने का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों अनुराग, अमित सिंह और दीपक दुआरी को गिरफ्तार किया गया है। EOW को जमीन में 6 फीट गड्डा करने के बाद नकली होलोग्राम की खेप बरामद हुई है। तीनों अनवर ढेबर, अरविंद सिंह के गुर्गे बताए जा रहे हैं।

इस मामले में EOW ने प्रेस विज्ञाप्ति से जानकारी दी है की इस जमीन में नोएडा से लेकर नकली होलोग्राम और खाली शिशियों का भंडारण किया जाता था। यहीं से नकली सामान डिस्टलरी को सप्लाई किया जाता था। जिसके बाद अवैध शराब में नकली होलोग्राम लगाकर उसे सरकारी दुकानों से बेचा जाता था…इससे आने वाले पैसों को अनवर ढेबर द्वरा शराब घोटला सिंडिकेट, नेताओं और अधिकारियों में बांटा जाता था।
आगे जानकारी दी गई है की नकली होलोग्राम के वाली अवैध शराब बोतलों को वर्ष 2019-22 तक सरकारी दुकानों के माध्यम से बेचा गया। जांच शुरु होने पर पकड़े जाने के आरोपी अनवर ढेबर और अरविंद सिंह के कहने आरोपियों ने जलाने का प्रयास किया और इसे जमीन में गाड़ दिया। पर नष्ट करने का प्रयास किया गया है। जब्ती की कार्रवाई की वीडियोग्राफी की गई है जिसके बाद परिसर को सील कर दिया गया है।





