छत्तीसगढ़

महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे ने महाप्रभु श्री जगन्नाथ रथयात्रा पर्व पर सभी राजधानीवासियों को दीं शुभकामनायें

महाप्रभु श्री जगन्नाथ, भगवान श्री बलभद्र और माता सुभद्रा के श्रीचरणों में सभी राजधानीवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं शांति प्रदान करने हेतु विनम्र प्रार्थना

AINS NEWS… महाप्रभु श्री जगन्नाथ रथयात्रा रविवार दिनांक 7 जुलाई 2024 के पावन पर्व अवसर की राजधानी शहर रायपुर के प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम के महापौर श्री एजाज ढेबर और नगर निगम सभापति श्री प्रमोद दुबे ने सभी राजधानीवासियों को अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें दी हैँ एवं महाप्रभु श्री जगन्नाथ, भगवान श्री बलभद्र और माता सुभद्रा के श्रीचरणों में सभी राजधानीवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं शांति प्रदान करने हेतु विनम्र प्रार्थना की है. महापौर श्री एजाज ढेबर एवं सभापति श्री प्रमोद दुबे ने सभी राजधानी वासियों से श्री रथयात्रा के पावन पर्व अवसर पर राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में रायपुर को सबसे स्वच्छ नम्बर 1 शहर बनाने अधिक से अधिक संख्या में स्वच्छता फीडबैक देने का शहर हित में आव्हान किया है.

 

Related Articles

Back to top button