छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भिलाई के कृपाल नगर स्थित शकुंतला अपार्टमेंट में बड़ा हादसा हुआ।

छत्तीसगढ़ में भिलाई के कृपाल नगर स्थित शकुंतला अपार्टमेंट में बड़ा हादसा हुआ।

भिलाई।छत्तीसगढ़ में भिलाई के कृपाल नगर स्थित शकुंतला अपार्टमेंट में बड़ा हादसा हुआ। हादसे में तीन लोगों के पैर की हड्डियां टूट गईं। एक बुजुर्ग के कमरे में चोट आई है। हादसे के वक्त लिफ्ट में दो छोटे बच्चे भी थे, जो बाल बाल बच गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद कॉलोनी वालों में बिल्डर के प्रति काफी आक्रोश है। उन्होंने बिल्डर पर कार्रवाई की मांग की है।

छत्तीसगढ़ में भिलाई के कृपाल नगर स्थित शकुंतला अपार्टमेंट में बड़ा हादसा हुआ।

शकुंतला अपार्टमेंट में शुक्रवार दोपहर करीब 11 बजे ये घटना हुई। अपार्टमेंट के चौथे माले पर रहने वाले गंगाराम अहिरवार (69), पत्नी झलकी अहिरवार (65) और रिश्तेदार दुलारी भांडेकर (48) व नितेश अहिरवार (31) दो छोटे बच्चों को लेकर नीचे आ रहे थे। जैसे ही लिफ्ट में घुसे और गेट बंद किया, लिफ्ट तेजी से नीचे आ गई।

नीचे लगे स्प्रिंग से टकराने के बाद लिफ्ट फिर से उछली और इससे सभी लोग घायल हो गए। हादसे में झलकी अहिरवार, दुलारी भांडेकर और नितेश अहिरवार के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए और कमर में भी चोट आई। वहीं गंगाराम अहिरवार के कमर में चोट लगी|

chhatteesagadh,# mein bhilaee,# ke krpaal,# nagar sthit,# shakuntala apaartament,# mein bada haadasa hua.

Related Articles

Back to top button