छत्तीसगढ़

राजधानी में सरेआम गोलीबारी, राजधानी को राम भरोसे छोड़कर साय सरकार अयोध्या में

ईमेल पर धमकी देने के बाद गिरोह ने खुलेआम की गोलीबारी

प्रदेश के गृहमंत्री को कुर्सी में रहने का अधिकार नहीं तत्काल इस्तीफा दें- कन्हैया

AINS NEWS रायपुर… छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने तेलीबांधा में कोयला कारोबारी के दफ्तर और उनकी कार में हुई फायरिंग को प्रदेश सरकार की नाकामी बताते हुए कहा कि पूर्व में गिरोह के सदस्य जब पकड़े गए थे तब ईमेल के माध्यम से धमकी दी गई थी की कोयला कारोबारी और बिल्डरों को शिकार बनाया जाएगा । उसके बावजूद शासन प्रशासन के खुफिया तंत्र की नाकामी के कारण आज दिनदहाड़े सरेआम शूटर आए और कारोबारी के दफ्तर और उसकी कार में गोलीबारी करके भाग गए ।
उन्होंने कहा कि हमने बनाया है हम ही सवारेंगे और सुशासन का दावा करके आई सरकार पूरे प्रदेश में कुशासन की प्रतीक बन गई है । राजधानी ही नहीं पूरा प्रदेश असुरक्षित हो गया है । कोई दिन ऐसा नहीं है जब हत्या ,हत्या का प्रयास, बलात्कार ,लूट ,डकैती नहीं हो रही हो । सरकार केवल भ्रमित करने का काम कर रही है मूल मुद्दों से भाग रही है । कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर कल ही कांग्रेस ने विधानसभा घेराव की घोषणा की है । आज की यह वारदात व्यापार उद्योग जगत के साथ पूरे नागरिकों के दहला गई है । प्रदेश की जनता, शहर की जनता अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है । प्रदेश के गृहमंत्री को पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए । जिस तरह पूरी सरकार प्रदेश को राम भरोंसे छोड़कर चल रही है उससे प्रदेश की जनता में भारी आक्रोश है ।

 

Related Articles

Back to top button