राष्ट्रीय
कंगना के खिलाफ नोटिस जारी, 21 अगस्त तक जवाब दाखिल करने को कहा कोर्ट ने
हिमाचल प्रदेश की भाजपा सांसद कंगना रनौत की सांसद सदस्यता खतरे में

AINS NEWS… हमेशा सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस और अभी-अभी सांसद बनी कंगना रनौत की मुश्किल है कि कम होती नहीं दिख रही हैं।
हिमाचल प्रदेश की भाजपा सांसद कंगना रनौत की सांसद सदस्यता खतरे में पड़ सकती है, सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कंगना की सांसदीय रद्द करने की मांग को लेकर हिमाचल हाईकोर्ट में एक याचिका दायर हुई है जिसे स्वीकार करते हुए कोर्ट ने कंगना के खिलाफ नोटिस जारी किया है और 21 अगस्त तक जवाब दाखिल करने को कहा है।





