चखना का लाइसेंस लो और बन जाओ आबकारी विभाग का सर्किल इंस्पेक्टर
आम जनता में आक्रोश इस कदर है कि सारे लोग इकट्ठा होकर थाने में लूट का fir लिखाने को मजबूर

ains news… जैसा कि आप सभी को ज्ञात होगा कि जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है तब से शराब दुकानों पर चलने वाले फुटकर चकना दुकान को राजस्व में शामिल कर लिया गया है और ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया के जरिए लाखों रुपए चखने की बोली लगाकर चकना दिया जा रहा है वही नगर पंचायत बोदरी का चकना देसी आहता पहले 72 लाख में टेंडर हुआ नहीं चल पाए तो फिर 76 लाख में टेंडर हुआ और अभी अभी जब पांच माह शेष बचा हुआ है तो 21 लाख में टेंडर हुआ है जिसे भारतीय जनता पार्टी के किसी मंत्री के खास तामेस कश्यप नाम के व्यक्ति ने लिया है वही विदेशी आहता बीजेपी के ही लोकल कार्यकर्ता अजय पाटिल को मिला है अब आलम यह है दोनों चखने के बीच में तामेस कश्यप के लोगों ने एक दीवार लगाया है जो भारत-पाकिस्तान की बाउंड्री लाइन और तामेस कश्यप के लोग एक फ्लेक्स भी लगाए है जिसमें लिखा है की तामेस कश्यप लाइसेंसी चकना दुकान है कोई भी व्यक्ति हमारे दुकान के सिवा कहीं पर भी देशी शराब पीता हुआ पकड़ा गया तो उसे 1000 फाइन लगेगा आम जनता शराब लेकर कहीं पर भी एकांत में अगर पी रहे हैं उनसे मार पीट कर एक-एक हजार रकम वशुला जा रहा है आखिर तामेश कश्यप के लोगों को चकना का टेंडर दिए है या आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर के पद में नियुक्त कर दिए गए हैं वैसे भी आबकारी विभाग में काफी दिनों से विकेंसी नहीं निकला इस लिए DEO नवनीत तिवारी ने चखना टेंडर लेने वालो को आबकारी इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्ति करने का सोच लिया है आम जनता में आक्रोश इस कदर है कि सारे लोग इकट्ठा होकर थाने में लूट का fir लिखाने को मजबूर है





